राष्ट्रीय लोक अदालत बैठक सम्पन्न
अब्दुल शाहिद
बहराइचं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 9 सितम्बर को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सिविल कोर्ट बहराइच के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने में आ रही बाधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में उनके सुझाव भी प्राप्त किये गये। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि ने जन सामान्य से अपील किया कि 9 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को, नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाये और आयोजन का भरपूर लाभ उठाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











