एसएसपी ने सराहनीय कार्य के लिये मातहतों को किया सम्मानित
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर पीआरवी 3618 के आरक्षी अशोक कुमार, हो0गा0 चालक प्रवीन कुमार को उनके द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए नगद ईनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार बीते 10 जुलाई को मुनेश राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासी कलेक्टरी रोड बला की मडैया थाना दिबियापुर जनपद औरैया की दो भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में कालर मुनेश द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर उसकी 02 भैंसों को एक मैक्स गाड़ी लेकर सिरसागंज की तरफ जा रहे हैं। हम उनका पीछा कर रहे हैं।
उक्त सूचना पर पीआरवी-3618 द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घेराबन्दी करते हुए आमजन के सहयोग से 2 भैंस चोर अबरार व शकील को मय चोरी की भैंस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। मैक्स गाड़ी मय भैंस व दोनों चोरों को पीआरवी द्वारा थाना सिरसागंज पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया। पीआरवी-3618 द्वारा किए गये सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास कायम हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















