प्रातः 10 से 11 बजे तक प्रतिदिन सुनी जा रही फरियाद
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जनपद में जनसुनवाई की लागू नई व्यवस्था डिजिटल खिड़की के अन्तर्गत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से समस्त थाना/कार्यालयों में विधिवत की जा रही है फरियादियों की सुनवाई। समस्त फरियादीगण सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सम्बन्धित थानों/कार्यालयों में जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में डिजिटल एप के माध्यम से की जा रही है जनसुनवाई। जूम एप के माध्यम से समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण को कनेक्ट कर पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों का डिजिटल साक्षात्कार कराकर उन्हीं के सामने सम्बन्धित थाना प्रभारी से समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी वार्ता। फरियादियों की समस्याएँ सुनकर तत्काल ही व्हाट्सएप के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारी को भेजा गया शिकायकर्ता का प्रार्थना पत्र, तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापुर्ण निस्तारण हेतु दिए दिशा निर्देश। साथ ही वादी से लिया जा रहा है फीडबैक। वादी अगर संतुष्ट नहीं है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















