HomeFirozabadएसएसपी ने नवरात्रि व विजय दशमी को लेकर दिये दिशा निर्देश

एसएसपी ने नवरात्रि व विजय दशमी को लेकर दिये दिशा निर्देश

एसएसपी ने नवरात्रि व विजय दशमी को लेकर दिये दिशा निर्देश

आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सुरक्षा दृष्टि के अंतर्गत नवरात्रि और विजयदशमी को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तैनात की गई और उनको दिशा निर्देश दिए गए। बता दें कि टूंडला नगर के रामलीला मैदान पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा पुलिस कर्मियों की दुर्गा महोत्सव में जगह-जगह तैनाती की गई और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। श्री तिवारी ने कहा कि नवरात्रि और विजयदशमी को लेकर हमें सतर्क रहना होगा। किसी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात का ध्यान रखते हुए संदिग्ध लोगों पर नज़र रखनी होगी। फायर ब्रिगेड को टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं पर कोई भी अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए फायर ब्रिगेड टीम तैयार रहेगी। जरूरत पड़ने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचेगी। एसडीओ टूंडला को भी बिजली के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान नगर पालिका टूंडला के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को साफ सफाई, पानी, अन्य बातों को लेकर निर्देशित किया गया। जनता को कोई भी किसी तरह की परेशानी न हो, यह हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान एसपी सिटी सर्विस मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसडीओ मनोज प्रभाकर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, सीएससी अधीक्षक कीर्ति गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read