निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। नगर टूंडला में मिशन शक्ति कार्ययोजना फेज 4 के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की भावना हेतु जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकास हेतु शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राजगीर बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल मुदिता पांडे ने कहा कि मिशन शक्ति पेज 4 के तहत जो अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है। शासन प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जगह-जगह प्रोग्राम कर महिला और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम के चलते हमने अपने स्कूल में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें छात्राओ ने निबंध एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूक होने का सन्देश दिया है। प्रिंसिपल ने कहा कि हमें जागरूक होना चाहिए हमें अन्याय या गलत गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए हमे उनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी सुमन प्रथम, संगीता द्वितीय, यास्मीन तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में आराधना प्रथम, आद्या द्वितीय और यशोदा तृतीय स्थान पर रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















