HomeFirozabadसम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। जनपद के टूण्डला तहसील में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। पचोखरा निवासी मान सिंह ने शिकायत किया कि उनकी जमीन पर दबंग भूमाफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने मौके पर ही लेखपाल को जांच करने एवं शिकायत सही पाए जाने पर भूमाफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिये। प्रार्थी ललिता ने पिछले 6 माह से उनके खाते में दिव्यांग पेंशन न आने और एक वृद्ध पीड़िता ने वृद्धावस्था पेंशन न आने की शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को पेंशन मिलने में जो परेशानी आ रही है उसे दूसरे कराते हुए सभी लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजें जाएं। बड़ा कुआं निवासी बंटू सिंह ने समस्या रखी कि उनकी जमीन पीएम आवास योजना में स्वीकृत हो चुकी है लेकिन उनके गांव का एक अपराधी किस्म का व्यक्ति मकान बनने के एवज में 1 लाख की अवैध मांग कर रहा है। मंडलायुक्त ने बीडीओ को उक्त मामले की जांच करने एवं उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। प्रार्थी शीलू सिकरवार द्वारा मदावाली गौशाला में भूसे की व्यवस्था न होने पर 4-5 गायों की मौत होने की शिकायत की गयी। मण्डलायुक्त ने बीडीओ टूंडला को निर्देशित किया कि वह स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा भूसा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं। इसके पहले मण्डलायुक्त ने टूंडला रेलवे स्टेशन रोड़ का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर स्थायी अतिक्रमण हटाने, नियमित साफ सफाई एवं सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर आयुक्त (न्यायिक) आगरा मंडल, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read