पट्टी पोस्ट आफिस की जांच को पहुंचे एसएसपी
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। पट्टी पोस्ट आफिस में पोस्ट ऑफिस के एसएसपी संजय वर्मा, एसडीआई पट्टी आलोक दीक्षित और एसएसपी संजय वर्मा व उनके स्टेनो आलोक दीक्षित शनिवार को वार्षिक जांच के लिए पहुंचे। टीम ने पोस्ट ऑफिस के तमाम अभिलेख की जांच पड़ताल की। एसएसपी ने बताया कि हर वर्ष पोस्ट ऑफिस की तीन दिवसीय जांच होती है। उसी के तहत व शनिवार को टीम आई है और तीन दिन तक पोस्ट ऑफिस की जांच करेंगे। स्टाफ की कमी है जिसके चलते पट्टी पोस्ट ऑफिस में भी दो से तीन कर्मचारियों का स्थान रिक्त है। जैसे ही उन्हें कर्मचारी प्राप्त होते हैं पोस्ट ऑफिस पट्टी के कर्मचारियों की कमी पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जमा, निकासी, सुकन्या योजना, महिला सम्मान बचत पत्र आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार की कमी के चलते पोस्ट ऑफिस की बहुउद्देशीय योजनाओं का लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














