Homeश्रावस्तीयातायात माह के दृष्टिगत चला विशेष जागरूकता अभियान

यातायात माह के दृष्टिगत चला विशेष जागरूकता अभियान

यातायात माह के दृष्टिगत चला विशेष जागरूकता अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में यातायात माह पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा भिनगा में प्रभारी यातायात मो. शमीम मय टीम ने पुरानी बस स्टैण्ड पर आम जनमानस को एकत्र कर यातायात नियमों के पालन का महत्व बताया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाली जान-माल की संभावित हानि पर चर्चा करते हुये लोगों को सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बड़े वाहनों, जैसे ट्रैक्टर-ट्राली आदि पर लाइट रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाये गये, ताकि रात के समय वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। यातायात माह के रोस्टर के अनुसार नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read