Homeश्रावस्ती62वीं वाहिनी एसएसबी ने की ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक

62वीं वाहिनी एसएसबी ने की ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक

62वीं वाहिनी एसएसबी ने की ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। एसएसबी भिनगा के दिशा निर्देशन एवं निरीक्षक राजकुमार की अध्यक्षता में ‘ई’ समवाय ककरदरी के कार्यक्षेत्र ककरदरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक हुई जहां सर्वप्रथम निरीक्षक राजकुमार ने सभी ग्रामीणों का स्वागत किया जिसके बाद बैठक आरंभ हुई। ग्रामीणों ने ककरदरी गांव से मल्हीपुर तक के रोड़ को बनवाने की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाने की मांग की। गांव में शिक्षा का स्तर में सुधार करने का आग्रह किया। इसके बाद निरीक्षक राजकुमार ने गांव की समस्या का निवारण जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया और निम्न बिंदुओं से अवगत कराया। साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया तथा toll free no 1930 help line के बारे में बताया गया। सीमा पर हो रही तस्करी को रोकने के लिये ग्रामीणों का सहयोग। गांव के नवयुवकों को बेहतर शिक्षा तथा CAPF में भर्ती से सबंधित जानकारी। नशीली पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई। अपने आस—पास की साफ सफाई तथा शौचालय का उपयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सीमा पर मधुमक्खी पालन तथा व्यावसायिक खेती करने के लिए जानकारी दी गई। बैठक में निरीक्षक राजकुमार के साथ सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चन्द गोगोई, ‘ई’ समवाय प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक हृदय बर्मन, ठकरा राम सहित अन्य बलकर्मी के साथ 28 ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read