Jaunpur News : जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भांप निकाल दिया जायेगाः अखिलेश यादव

Jaunpur News : जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भांप निकाल दिया जायेगाः अखिलेश यादव

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवे और आखिरी चरण के लिए गुरुवार को राजाराम पीजी कालेज तरियारी के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भाजपा पर जोरदार हमला करते हुये कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भांप निकाल दिया जायेगा। धरती पर अगर कोई सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी हैं।

भाजपा वाले घबरा गए हैं, इसलिये हमारे लोगों पर हमला करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से बीजेपी वाले डर हुए हैं। जब भी उनको देखते हैं, उनकी हार याद आती है। बनारस में जहाँ भी उनका पूजन व दर्शन का कार्यक्रम था, वहां-वहां पर ममता दीदी को काले झंडे दिखाते हुए विरोध करके सम्मानित अतिथि का अपमान किया गया। गत 3 सालो में कोई भर्ती नहीं निकाली गई। सिर्फ विज्ञापन निकलाकर केवल भ्रमित किया गया। हमारी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनट में युवाओं को भारी मात्रा में नौकरियां दिया जायेगा। जो बीएड/पीडीएड रोजगार संघ के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता रोजगार पाने की अपील करके सभा में सहभागी बने। अति उत्साही भीड़ को देख गदगद अखिलेश यादव ने लोगों का अभिवादन करते हुए तूफानी सरोज को ऐतिहासिक जीत करवाने की बात को कही। कार्यक्रम में पहुचे भोजपुरी गायक समर सिंह ने दर्शकों का मनोरंजन किये।
अति उत्साही भीड़ ने सभास्थल पर लगी बल्लियां व कुर्सियां तोड़ीं
सभास्थल पर लगभग 20 हजार की भीड़ उपस्थित रही। राजाराम महाविद्यालय का परिसर भीड़ से भरा रहा। कई दर्शक तो विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों पर चढ़े हुए थे तो कई पानी की टंकी पर चढ़े हुए थे। जैसे ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हुआ, अति उत्साही भीड़ ने सभा स्थल पर लगे बल्ली को तोड़कर डी घेरा के अंदर प्रवेश कर गये। अति उत्साही भीड़ को रोकने ने पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गये।
सभास्थल पर लगे रहे बेरोजगारी के बैनर पोस्टर
सभास्थल पर भारी संख्या में शिक्षक भर्ती, आर्मी भर्ती, आयु में छूट व बीपीएड बेरोजगार संगठन जौनपुर के बैनर लगे दिखे लोगों ने बैनर के माध्यम अपनी समस्याओं को अखिलेश यादव के समक्ष रखने का प्रयास किये अखिलेश यादव जैसे ही मंच पर चढ़े लोगों ने भैया कहकर बैनर दिखाकर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किये। जैसे ही अखिलेश यादव का की निगाह सभास्थल पर लगे बैनर पोस्टर पर गई तो सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट में भर्ती निकलेंगे। भर्ती निकालने की बात सुन भीड़ अति उत्साही होकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किये।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat