एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा को लेकर किया पैदल गश्त
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, उप जिलाधिकारी ने पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान सीओ शिकोहाबाद देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। पैदल गश्त सुरक्षा को लेकर किया गया। शहर में पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों के वार्ता करते हुए हाल-चाल जाना। कहा कि साथ ही कोई अनहोनी न होने पाए इसका भी ख्याल रखें। साथ ही त्योहारों को अच्छे से मनायें। मार्केट में होने वाली गतिविधियों का भी ध्यान रखते हुए आपसी चर्चा की।














