अनिल का नॉर्थ जूनियर एथलेटिक्स के लिये हुआ चयन
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। चिट फंड सोसायटी पंजीकृत डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद के सचिव श्यामवीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर वार 14, 16, 18, 20 प्रतियोगिता हुई जिसमें फिरोजाबाद से अनिल कुमार पंचाली अंडर 16 में राष्ट्रीय पदक विजेता व गोल्ड विजेता का इस बार भी नॉर्थ जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा त्रिपति मिश्रा 100 मीटर में गोल्ड 200 एन सिल्वर एक और 1500 मीटर में कांस्य पदक मिला है। कोच श्यामवीर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय कोचिंग करा रहे हैं। अब श्यामवीर पुणे में कोचिंग स्कूल और स्टेडियम में बच्चे तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर का पदक एथलीट परफॉर्मेंस अच्छा करें। सचिव श्यामवीर सिंह ने कहा कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ अध्यक्ष और विश्व एथलेटिक्स उपाध्यक्ष आदिल जे सुमीर वाला व डॉ. ललित भनोट का सानिध्य और आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे जिससे मैं मेहनत कर बच्चों का उज्जवल भविष्य बना सकूं।














