महिलाओं का किया गया सम्मान
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित होने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने नारी शक्ति तक संदेश पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा को अनेक कार्यक्रम दिए हैं। जिसमें वरिष्ठ नारियों के सम्मान का कार्यक्रम भी निर्धारित रहा। इसके तहत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने समाज, राजनीति और स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ नारियों का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न किया। साथ ही अधिनियम पर व्यापक चर्चा की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने प्रदेश की पूर्व उपाध्यक्ष व हमीरपुर जनपद की प्रभारी भाजपा संगठन में कार्यरत रंजना उपाध्याय, भाजपा की पूर्व में महिला मोर्चा की दो बार जिलाध्यक्ष रह चुकी जयश्री जोग, वरिष्ठ नारी पुष्पा सोनी, भाजपा महिला मोर्चा में सक्रियता से काम कर चुकी कमलेश जायसवाल को सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी के इस विशेष उद्देश्य पर बात कर महिलाओं को जागरूक करने का विषय रखीं। वरिष्ठ नारियों को सम्मानित करने के क्रम मे आंगनवाड़ी में काम कर रही महिलाएं एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी देते हुए सम्मानित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को मिले 33 प्रतिशत आरक्षण से उनके जीवन मे भी व्यापक बदलाव आएगा। इससे राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर मिलने का प्रधानमंत्री मोदी ने द्वार खोला है। सभी नारियों में उत्साह बढ़ा है। इससे नारियों का सम्मान बढ़ रहा है।














