HomeBiharअपराधियों पर नकेल कसने को लेकर शहर के प्रवेश व निकास मार्गों...

अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर शहर के प्रवेश व निकास मार्गों का एसपी ने किया निरीक्षण

अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर शहर के प्रवेश व निकास मार्गों का एसपी ने किया निरीक्षण

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। नए साल के आगमन पर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार के द्वारा आरा शहर के चारों तरफ प्रवेश और निकास के मुख्य मार्गों पर अपराधियों पर नियंत्रण हेतु स्थापित चेक पोस्ट का जायजा लिया गया। वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी से बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बताते चलें कि इन पांच चेक पोस्ट पर अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं नए साल में लोग हुड़दंग नहीं करें इसको लेकर भोजपुर एसपी ने गांगी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां पर पद स्थापित पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। भोजपुर पुलिस ने आरा शहर के प्रवेश द्वार धोबी घाट मोड, चंदवा मोड़, गांगी घाट मोड़, धरहरा मोड एवं पुरानी पुलिस लाइन के पास चेक पोस्ट बनाया है। इन चेक पोस्ट पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि शहर मे आने जाने वाले लोगों की पहचान आसानी से हो सके और इसके साथ पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read