दानिश बने जीतन राम मांझी के राजनीतिक सलाहकार
जीपी सोनी
कैमूर (बिहार)। शनिवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कैमूर जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूथ आइकॉन दानिश रिजवान को पार्टी का राजनीतिक सलाहकार बनाए जाने पर कैमूर जिला इकाई की ओर से धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। कैमूर के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दानिश रिजवान जी को जीतन मांझी का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए जाने से पार्टी को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी जिसमें शाहाबाद क्षेत्र सहित कैमूर जिला इकाई को भी काफी मजबूती मिलेगी। वहीं दानिश रिजवान को बधाई देने वालों में कैमूर के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं युवा जिलाध्यक्ष मनीष संत नगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश पटेल, विनोद राम, सुरेंद्र राम, अखिलेश यादव, संतोष पटेल, रामबचन राम, राजवंश राम, बुधन राम, शिवकुमार गुप्ता, विजय मांझी, राम अवध माझी, इलियास अंसारी चितरंजन बैठा, भीम बैठा, धनराज बिंद, महेंद्र शर्मा आदि ने बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














