HomeBiharभोजपुर यातायात पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

भोजपुर यातायात पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

भोजपुर यातायात पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर भोजपुर यातायात थाना के थाना अध्यक्ष प्रदीप सरकार के नेतृत्व में धोबी घाट मोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमें की दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच के दौरान थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में बिना कागजात और बिना हैमलेट बाइक चलाने वाले लोगो को पहले थानाध्यक्ष ने समझाया और उन्हें ट्रैफिक नियमो का पालन करके वाहन चलाने की बात कही। वहीं कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया साथ ही साथ चार पहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने को लेकर कई चालकों को फटकार लगाया और आगे से उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। बताते चलें कि कड़कड़ाती ठंड के बावजूद यातायात पुलिस के द्वारा लगाये गये वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई और लोग इधर-उधर रास्ता बदलकर भागने लगे। इस संदर्भ में यातायात थाना प्रभारी प्रदीप सरकार ने बताया कि नए साल को लेकर भी पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सभी लोगों से यातायात पुलिस अपील भी करता है कि लोग यातायात नियमों का पालन करके वाहन को चलाएं और अपने जीवन को बचाए क्योंकि जीवन अनमोल है क्योंकि लगातार दुर्घटना का लोग शिकार हो रहे हैं इसलिए सड़कों पर खून को बहाने से अच्छा है कि वह सरहद पर बहे तो देश के काम आएगा। जांच अभियान में थानाध्यक्ष प्रदीप सरकार के अलावे विमलेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, कैसर अली, निवास कुमार, नन्द किशोर पांडे, मिथिलेश कुमार शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read