Homeबहराइच'एक शाम वासिफ फारूकी के नाम' आल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन...

‘एक शाम वासिफ फारूकी के नाम’ आल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित

‘एक शाम वासिफ फारूकी के नाम’ आल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित

शायरी के हर लफ्ज़ में, मोहब्बत का पैगाम था, एक शाम थी वो, जो वासिफ फारूकी के नाम थी…
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। नगर के नाजिरपुरा स्थित फ्लैस हाउस पर कौमी एकता सोसाइटी बहराइच की ओर से शानदार ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह शाम उस्ताद शायर वासिफ फारूकी के नाम समर्पित थी जिसमें देश भर से आये मशहूर शायर और कवियों ने अपनी शायरी व कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। इस अदबी महफिल में लोगों के दिलों की धड़कन बने अल्ताफ ज़िया, कविश रुदौलवी, शादाब सरल, शाहिस्ता सना, फौजिया अमरीन, सना लहरपुरी, अनुराग श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद उपाध्याय (हर्षित), तारिक बहराइची, वकार हरचंडवी, शकील गयावी और वकार काशिफ जैसे नामचीन शायर और कवि शामिल हुये। सभी ने अपनी शायरी और कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
मुशायरे के मुख्य अतिथि मो० अब्दुल्ला रहे जबकि अध्यक्षता उस्ताद शायर वासिफ फारूकी एवं संचालन शायर राशिद राही ने किया।कार्यक्रम संयोजक सैय्यद अकरम सईद और कौमी एकता सोसाइटी के अध्यक्ष मंशाद अहमद के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, सेक्रेटरी अनीस बहराइची, कोषाध्यक्ष नाजिम बहराइची, संरक्षक सदस्य शादाब हुसैन, शाहनवाज़ हुसैन, जावेद जाफरी, हाजी महमूद अली, सभासद शकील मिर्ज़ा, सलीम सिद्दीकी, मो० यासिर, डॉ० मो० खालिद, डॉ० रफत अली सिद्दीकी, डॉ० शकील अहमद, सैय्यद असलम सईद, अफसाल अहमद, मो० अब्दुल्ला, मो० सलीम, राशिद, तौहीद अहमद, सैय्यद शाद, रियाज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शायरों व कवियों को फूलों से नवाज़ा गया और उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शायरी और कविता प्रेमी मौजूद रहे जिन्होंने देर रात तक इस अदबी शाम का लुत्फ उठाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read