Homeगोण्डाशातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई घटनाओं का हुआ खुलासा

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई घटनाओं का हुआ खुलासा

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई घटनाओं का हुआ खुलासा

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर धर्मपाल मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा (निवासी सिविल लाइन, गायत्रीपुरम, थाना को. नगर, गोंडा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, रूपये 7870 नकद, प्राचीन चांदी के सिक्के तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने गोंडा के कौड़िया, इटियाथोक, खरगूपुर आदि क्षेत्रों में 5 चोरी की घटनाएं कबूल कीं। आरोपी के दो साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह सुनसान दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करता था और फरार होने के लिए फर्जी नंबर प्लेट की बाइकों का इस्तेमाल करता था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया, मानिक चन्द्र पटेल, मो. गुफरान व सिपाही प्रखर, अंकित यादव, राहुल राठौर आदि शामिल रहे। गोण्डा पुलिस द्वारा शातिर गिरोह का भंडाफोड़ कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read