समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कई अहम निर्देश दिए। शासन की मंशानुरूप इस समाधान दिवस में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदनों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने विशेष रूप से जोर दिया कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन करते हुए वीडियो/फोटो साक्ष्य के साथ निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान एक शिकायतकर्ता पारसनाथ की खतौनी संबंधी समस्या का तत्काल समाधान कर उन्हें सही दस्तावेज सौंपा गया जिससे शासन की तत्परता का परिचय मिला। डीएम ने राजस्व व पुलिस विभाग को चकमार्ग, अवैध कब्जा, तालाब, नाली व अतिक्रमण मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि “समस्याएं टालना नहीं, उन्हें हल करना ही हमारी जिम्मेदारी है।” इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, डीपीआरओ लालजी दूबे, बीएसए, डीआईओएस सहित सभी प्रमुख जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA