गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही
963138
गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही
फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान चलाकर अनाधिकृत गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 3 व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। वहीं 2 व्यक्तियों को ट्रेन में चेन पुलिंग करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान एसी कोच में यात्रियों को परेशान करने वाले एक फ़कीर को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इसके अलावा 196 बोतल अधोमानक पानी की बोतलें भी जब्त की गई हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाये जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।