तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन “योग: समाज और स्वास्थ्य” हेतु योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया। साथ ही उससे होने वाले अनंत लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन भुजंगासन तिर्यक ताड़ासन वृक्षासन सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही समस्त योग साधकों को उचित दिनचर्या आहार विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में योगाचार्य ने कहा कि योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरुप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं, इसलिए आप सभी नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करें। साथ ही योगाचार्य ने उपस्थित समस्त योग साधकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें। हमारा यह संकल्प राष्ट्र को और अधिक मज़बूत बनाएगा। हिन्दी हमारी शान है। भारत का स्वाभिमान है। यह सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान की पहचान है। हिंदी दिवस हमें अपनी मातृभाषा के गौरव ज्ञान और उसकी समृद्धि से परिचित कराता है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर हमारी मानसिकता और हमारी भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। शिविर में शिवपूजन, अश्वनी कुमार, मनीष दूबे, डॉ टीपी जायसवाल, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ शिव प्रताप वर्मा, विजय श्रीवास्तव, शमीम खान, सत्येंद्र, संदीप, संतोष, रूपाली टंडन, प्रतिभा, प्रमिला, रश्मि टण्डन, नित्या सिंह, दीप्ति टण्डन, पूनम दूबे, बिंदु पांडेय, आभा गुप्ता, मनीषा सरोज सहित तमाम योग साधक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।