एसपी ने बैंक के शाखा प्रबन्धकों के साथ की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद स्तर पर बैंकों के शाखा प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गयी जिसमें बैंकों में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं व उनके निराकरण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शाखा प्रबन्धकों को बताया गया
कि सभी बैंकों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें जो साइबर अपराध/ठगी को रोकने व साइबर ठगी के शिकार हुये पीड़ितों को अविलम्ब सहयोग पहुंचाने में मदद करेंगे। साथ ही बैंकों व एटीएम पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें जिसमें फोटो व आवाज उच्च गुणवत्ता की हो। बैंकों की सुरक्षा में लगे कर्मचारी/गार्ड बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिग करें, संदिग्ध व्यक्ति मिलने व पता लगने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। एसपी द्वारा बताया गया कि यह बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी जिसमें जनपद के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त मीटिंग में बताया गया कि साइबर फ्रॉड के पोस्टर बैंको में एवं बैंक के बाहर लगाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझें एवं जागरुक हो सकें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर, जनपद के समस्त बैंक के शाखा प्रबन्धक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









