HomeTrendingजमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल

जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल

  • जमीन के पैसों को लेकर खूनी खेल

  • मां, बाप, बहन, दादी को होली त्यौहार का बदला रंग, बेटे ने खेली खून की होली

  • रूपईडीहा के बसंतपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता समेत चार की हत्या

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
रूपईडीहा, बहराइच। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर ऊदल (रामगांव) में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन और गहनों की बिक्री से मिले पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि छोटे बेटे ने अपने ही माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी गुरुदेव पुत्र बदलू वर्मा ने लिखित तहरीर देकर पुलिस को दी। तहरीर के मुताबिक उसके छोटे भाई निरंकार ने पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता बदलू राम (60), माता संजू देवी (56), बहन पार्वती (लगभग 42) और दादी सिताला (80) की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता गुरुदेव पर भी जानलेवा वार किया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो निरंकार ने खुद को भी ईंट से मारकर घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना रूपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चारों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read