शिव एचसी पब्लिक स्कूल में मना वार्षिकोत्सव
चेयरमैन पयागपुर ने की सराहना

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पयागपुर तहसील की हुजूरपुर रोड पर स्थित बागेश्वरनाथ मंदिर के पास शिव एचसी पब्लिक स्कूल में लगातार 14 वर्षों से वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28 फरवरी दिन शनिवार को वार्षिकोत्सव किया गया जिसमें नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा कार्यक्रम को गत दिया गया। विद्यालय प्रांगण में चल रहे कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत, लोक गीत, रिकॉर्डिंग डांस, झांकी जैसे कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया। वहां बैठे तमाम दर्शकों ने बच्चों के कार्यक्रम से मनमोहित हुए।
विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पयागपुर अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव उर्फ विपिन ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर वंदना किया। फिर वहीं बैठे दर्शकों को संबोधित करते हुए नन्हे मुन्ने की सराहना किया। मुख्य अतिथि का विद्यालय की तरफ से माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। नन्हीं—मुन्नी बच्चियों की तरफ से स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गए जिस पर खुश होकर नगर अध्यक्ष ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति लगातार चलती रही, उसी दौरान न्यू रॉयल मॉडर्न एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पयागपुर के प्रबंधक रामपाल गुप्ता, पीबीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल अमीनपुर के प्रबंधक मनोज गुप्ता व भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला संगठन मंत्री बहराइच सलमान अहमद विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का हौसला अफजाई किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र यादव की तरफ से सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष पप्पू मिश्रा पूर्व प्रधान सचौली, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश हालदार प्रधान तालाब बघैल, संरक्षक परमानंद तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









