अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्दशन में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट चित्रकूट ने तीन आरोपियों को 50 क्वार्टर व पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना राजापुर के उपनिरीक्षक कन्हैया बख्श सिंह व उनकी टीम आरक्षी चन्दन व शाकिर अली ने आरोपी पिन्टू निषाद निवासी बराछी थाना मऊ को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ, मानिकपुर थाना के उपनिरीक्षक कुँवर प्रखर सिंह व उनकी टीम आरक्षी अजीजउद्दीन व धीरेन्द्र ने आरोपी शंकरदयाल निवासी ग्राम कोटा कदैला थाना मानिकपुर को पांच लीटर देशी शराब के साथ तथा थाना रैपुरा के उपनिरीक्षक रविकान्त राय व उनकी टीम आरक्षी अंकित शुक्ला, अश्वनी मौर्या व शिवम मिश्रा ने आरोपी मुन्ना उर्फ पहलवान निवासी गड्डू का पुरवा मजरा बसिला थाना रैपुरा को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में इन सभी आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित थानों में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a