सेवा का नया संगम
बाल रोग विशेषज्ञ डा. एहतेशाम ने ‘बचपन क्लीनिक’ पर ग्रहण की सदस्यता
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद में चिकित्सा और सेवा के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। बच्चों के इलाज के लिए विख्यात ‘बचपन क्लीनिक’ (कानूनगोपुरा) के संचालक और जिले के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एहतेशाम ने युवाओं की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन’ (HYF) के निस्वार्थ कार्यों और सेवा भाव से प्रभावित होकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की है।
विदित हो कि डॉ. एहतेशाम ने स्वयं संस्था के उपसचिव डॉ. राशिद अली से संपर्क कर फाउंडेशन की टीम के साथ मिलकर मानवता की सेवा करने की इच्छा जताई थी। इसी क्रम में, संस्थाध्यक्ष मोहम्मद सलमान के नेतृत्व में पूरी टीम ने ‘बचपन क्लीनिक’ पहुँचकर डॉ. साहब से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. एहतेशाम ने संस्था के अब तक के सेवा कार्यों की खुले दिल से सराहना किया। संस्थाध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने डॉ. साहब को फाउंडेशन में शामिल करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन में भविष्य में जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शकील अहमद, सचिव डॉ. मोहम्मद दानिश, उपसचिव डॉ. राशिद अली, एडिटर मास्टर रेहान आज़म और सदस्य शाहबाज अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. एहतेशाम जैसे अनुभवी व्यक्तित्व के जुड़ने से ‘बचपन क्लीनिक’ और ‘HYF’ का यह समन्वय बहराइच के जरूरतमंद बच्चों और गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। डॉ. एहतेशाम ने भी विश्वास दिलाया कि वे अपनी चिकित्सीय सेवाओं के माध्यम से संस्था के हर सेवा कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














