ननिहाल जा रहे युवक की बाइक बिजली पोल से टकराई, हुई मौत

ननिहाल जा रहे युवक की बाइक बिजली पोल से टकराई, हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। एक बाइक सवार युवक अपने ननिहाल जा रहा था तभी सड़क पर अचानक गाय आ गई। युवक की बाइक गाय को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सुबोध पुत्र रामपाल सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी जलेसर एटा के गुदाउ में खेती करता था। वह बाइक से घर से ननिहाल फिरोजाबाद के पाढ़म आ रहा था। जैसे ही वह पाढ़म के पास पहुंचा तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। खेती करके अपना भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a