सूखे का संकट: पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की नहीं हो रही रोपनी
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कैसे धान होगी, किसान इस समस्या से परेशान हो गए हैं। पहले अत्यधिक गर्मी नें सब्जी की फसल को प्रभावित किया और अब सूखे की स्थिति किसानों के अरमानों पर पानी फेर रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो हमलोग धान की फसल नहीं लगा पाएंगे। प्रकृति के भरोसे जीने वाले किसान हर बार किसी न किसी आपदा की मार खा जाते हैं। जिले के किसान मुख्य रूप से धान और गेहूं की फसल लगाते हैं। इस वर्ष वारिश नहीं होने पर भी किसी न किसी तरह किसान धान के नर्सरी को लगाया फिर किसानों ने जी-तोड़ मेहनत करके उसे बचाया, लेकिन अब वह भी सूखे की भेंट चढ़ती हुई नजर आ रही है।
किसान मधेश्वरी सिंह ने बताया की उम्मीद थी कि इस बार अच्छी बारिश होगी क्योंकि इस बार अत्यधिक गर्मी पड़ी थी। जिसके कारण हम किसानों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी। इस बार गर्मी का आलम यह था कि क्षेत्र के लगभग सारे बोरिंग सुख चुका है। गांव में एक एक भी बोरिंग से पानी नहीं निकल पा रहा है। हम लोग किसी तरह धान का नर्सरी तो तैयार कर लिये है लेकिन बोरिंग से पानी नहीं निकलने के कारण और पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई नहीं कर पा रहें है। धान रोपाई का मुख्य समय गुजरता जा रहा है। अगर बारिश का यही हाल रहा तो क्षेत्र के किसान धान की खेती नहीं कर पाएंगे जिसे कारण हम किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। समय रहते अगर पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई तो धान के उत्पादन पर असर पड़ेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












