Homeप्रतापगढ़लम्बी बीमारी में इलाज के दौरान फौजी की हुई मौत, कोहराम

लम्बी बीमारी में इलाज के दौरान फौजी की हुई मौत, कोहराम

लम्बी बीमारी में इलाज के दौरान फौजी की हुई मौत, कोहराम

जनता का रक्षक दिया देश के रक्षक को कंधा
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखरैयाँ अठेहा गांव निवासी राम कुमार पाल 50 वर्ष पुत्र स्व. राम भुज पाल का लगभग छह माह से फेफड़े में संक्रमण की बीमारी थी जिसका इलाज प्रयागराज के कमांड अस्पताल में चल रहा था, रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे लाश गांव आते ही क्षेत्र वासियों में शोक व्याप्त हो गया और मृतक के अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के पास बाग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पत्नी ऊषा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो भाई में छोटा था, बड़े भाई राम भजन पाल भी आर्मी सेना से सेवानिवृत्त दो वर्ष पूर्व हुए हैं। मृतक 1992 में दिल्ली से आर्मी सेना में भर्ती हुए थे और 2012 में सेवानिवृत्त हो गये थे उसके बाद एक वर्ष घर पर रहे फिर 2013 में राजस्थान से फिर से आर्मी सेना में भर्ती हो गये और इस समय प्रयागराज में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। मृतक के एक लड़का रवि पाल 24 वर्ष तथा दो ल़डकी में बडी कविता पाल की शादी हो गई है। वहीं छोटी ल़डकी कोमल की शादी की तैयारी कर रहे थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read