HomeBiharनहर की चाट में डूबने से पूर्व मुखिया के पिता की हुई...

नहर की चाट में डूबने से पूर्व मुखिया के पिता की हुई मौत

नहर की चाट में डूबने से पूर्व मुखिया के पिता की हुई मौत

निशा
भभुआ (बिहार)। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सैंथा गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध की नहर के चाट में डूबने से मौत हो गई।घटना रविवार की शाम की बताई जाती है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य सह बीएसपी नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने मीडिया को बताया कि मृतक सीवों पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र बिंद के पिता बंसी बिंद हैं जो नहर के किनारे मवेशी के लिए चारा (घास) लाने गए हुए थे। चाट के किनारे घास गढ़ने के क्रम में ही संतुलन बिगड़ने से अचानक नहर के चाट में गिर पड़े। चाट में पानी की बहुलता होने के कारण वे उसी में डूब गए। काफी समय बीत जाने के बाद जब परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया तो नहर के चाट में मिले।आनन – फानन में चाट से निकालने के बाद परिजनों द्वारा सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार की देर रात अंत्य परीक्षण कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं जिप सदस्य द्वारा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ – साथ जिला प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजा देने हेतु गुहार लगाया गया। इस दौरान धर्मेंद्र गोंड, ब्रजेश राम, गणेश राम, मुन्ना चौबे, रामसेवक, इबरार अली, मोहन कुशवाहा, सुधाकर ठाकुर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read