5 सितम्बर को रोजगार मेला का होगा आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि 5 सितम्बर को जिला सेवायोजन कार्यालय डीएम रोड में एक दिवसीय ऑफलाइन/ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय डीएम रोड नेकपुर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। जैसे एसआईएस देहरादून, इसमें सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती की जायेगी। ब्राईट फयूचर ऑर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा.लि. लखनऊ डावर आयुर्वेदिक इन्टरप्राजेज एवं किराइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव सीआईडी तथा जैनेवा क्राप्स प्रा.लि., विपरो इलेक्ट्रॉनिक सर्विस, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड बरेली आदि कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। ब्राइट फ्यूचर के एच0आर ने बताया लगभग 60 रिक्तिया, डावर कंपनी में 34 रिक्तियां तथा किराइम इन्वेस्टीगेशन में 03 रिक्तिया एवं जेनेवा क्राप्स प्रा.लि. मे 60 शक्तियां और विप्रो इलेक्ट्रॉनिक में 60 रिक्तियां उपलब्ध है।शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी बरेली रिक्तियां 40 उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य कम्पनियोॅ भी प्रतिभाग कर रहीं हैं। जिसमें अभ्यर्थियों की योग्यता कक्षा 8 से परास्नातक तक एवं आधार कार्ड, फोटो तथा अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला स्थल जिला सेवायोजन कार्यालय डीएम रोड नेकपुर बदायॅॅू में उपस्थित होकर प्रतिभाग करें। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजना है। अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों व योजना का लाभ उठायें। यह सेवायें पूर्णतः निःशुल्क है, अगर कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों से कोई शुल्क की मांग की जाती है तो कंपनी प्रतिनिधि के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। अभ्यर्थी शुल्क देने के दिशा में स्वयं जिम्मेदार होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










