सुस्त वोटिंग ने बढ़ाई कैमूर में प्रत्याशियों की धड़कन

जीपी सोनी
कैमूर (बिहार)। शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का अंतिम मतदान था। जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों व संस्थाओं की अपील के बाद यह माना जा रहा था कि इस बार की वोटिंग कम से कम पिछला रिकॉर्ड तो जरूर तोड़ेगी लेकिन भयानक गर्मी उमस और प्रत्याशियों की उदासीनता की वजह से कैमूर का वोटिंग प्रतिशत 44.8 परसेंट ही रहा, जिसकी वजह से सासाराम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। यह आंकड़ा लगभग तीन से चार बजे का है हालांकि कयास यह भी लगाये जा रहे थे कि भयानक गर्मी हो या चुनाव के प्रति आम लोगों की उदासीनता, इस बार तो वोटिंग काफी अच्छी होने वाली है जिला प्रशासन ने भी काफी अच्छी तैयारी की थी। बार-बार कैमूर के वरिष्ठ पदाधिकारी वोटरों से पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने को प्रोत्साहित कर रहे थे लेकिन वोटिंग के प्रति लोगों की उदासीनता कम नहीं हुई और उम्मीद से भी कम वोटिंग हुई है हालांकि पब्लिक सर्वे में यह भी एक बात सामने आ रही है कि बहुत सारे वोटरों के मन में प्रत्याशियों को लेकर असंतोष फैला था काफी प्रत्याशियों को तो स्थानीय लोग जानते भी नहीं है जिसकी वजह से लोगों में वोटिंग के प्रति असंतोष फैला लेकिन एक जागरूक नागरिक होने के नाते कई स्थानों में कड़ी धूप के बावजूद भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। नालंदा में शाम 5 बजे तक 45.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है जबकि पटना साहिब में 43.40 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 56.86 फीसद, आरा में 46.49 फीसद, बक्सर सीट पर 52.29 फीसद,सासाराम में 48.86 प्रतिशत, काराकाट में 49.16 फीसद और जहानाबाद में 50.23 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत कुल 48.86 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं विधानसभा उपचुनाव में अगियांव सीट पर 5 बजे तक 44.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















