कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
आशीष उपाध्याय
सिरसागंज, फिरोजाबाद। नगर में बैण्ड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये भगवान के जयकारों से पूरे नगर का माहौल धर्ममय हो गया। धार्मिक विधि से की गयी कलश स्थापना के उपरान्त आरती के साथ शुरू किये गये श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक द्वारा इसकी महिमा का वर्णन किया गया।
नगर के हाइवे स्थित जदु द्वारा सेवा संस्थान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन फिरोजाबाद सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन द्वारा कराया जा रहा है। भागवत कथा का भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। वहीं गांधी मण्डी स्थित साईं मन्दिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गांे से भ्रमण करती हुई निकली। यात्रा में सौभाग्यवती महिलायंे व बालिकायें पीत वस्त्र पहने सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। साथ में चले रहे बैण्ड बाजों की मधुर ध्वनि से गूंज रहे भजनों से धार्मिक वातावरण बना हुआ था। यात्रा के साथ चले रहे सजे रथ पर श्री धाम वृन्दावन से पधारे भगवताचार्य पण्डित अशोक शास्त्री विराजमान थे। वहीं जगह जगह लोगों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए जलपान आदि कराकर भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा भ्रमण के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आ रहा था। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां शास्त्री जी द्वारा भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गयी। व्यास पीठ से कथा वाचक पं0 अशोक शास्त्री द्वारा कथा प्रारंभ की गयी। कथास्थल राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भगवताचार्य शास्त्री ने श्रीमद भगवत पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है और जीवन में सुख शान्ति का अनुभव होता है। कथा के श्रवण करने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है इसलिए सभी को समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्यक करना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में नगर गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।