Jaunpur News : शिविर लगाकर बच्चों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। 12 से 14 साल के शत-प्रतिशत बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब वार्डवार टीकाकरण करेंगी। सोमवार को कस्बे के वार्ड नम्बर एक अंबेडकरनगर बस्ती में शिविर लगाकर 20 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने बताया कि विभाग के निर्देश पर 6 से 24 जून तक वार्डवार टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन वार्ड न. एक अंबेडकरनगर बस्ती में शिविर लगा जिसमें 17 बच्चों को कोर्बिवैक्स की दूसरी डोज लगाई गई जबकि तीन बच्चों को टीके की पहली डोज दी गई। सीएमएस ने कहा कि टीमें हर वार्ड में टीका लगाने पहुंचेंगी। उन्होंने अभिभावकों को कोरोना के संभावित खतरे से बच्चों को बचाने के लिए उनका टीकाकरण जल्द करा लेने की अपील किया। टीकाकरण करने वाली टीम में फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव, जय प्रकाश बरनवाल और शिव विश्वकर्मा मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















