Homeहरदोईकलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी श्री अन्न व मिलेट कैंटीन

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी श्री अन्न व मिलेट कैंटीन

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी श्री अन्न व मिलेट कैंटीन

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कहा कि परिसर में वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाय। उन्होंने परिसर में श्री अन्न व मिलेट की कैंटीन के लिए उपयुक्त स्थानों को देखा तथा चिन्हित विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। साथ ही कहा कि परिसर में साफ सफाई का उचित ध्यान रखा जाये। परिसर में निर्माणाधीन प्रतीक्षालय शेड का काम तेजी से कराया जाये। एक अन्य प्रतीक्षालय शेड के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जाय। परिसर में अनधिकृत रूप से लगी हुई दुकानों को हटाया जाय। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सदस्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read