Homeहरदोईसमुचित सफाई व्यवस्था कराते हुये प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित...

समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुये प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंः मधुर

समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुये प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंः मधुर

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है, इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, सभासद धर्मरुचि सिंह, जमील अहमद, सभासद प्रतिनिधि राम नारायण कुशवाहा, छुनक्की तिवारी, पूर्व सभासद आदेश सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। चेयरमैन द्वारा समस्त सफाई को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था कराते हुए प्रतिदिन एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वार्डाें में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग का कार्य कराया जाएगा। चेयरमैन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह अपने घरों में गमलों, कूलर आदि कहीं पर भी जलभराव न होने दे जिससे डेंगू, मलेरिया आदि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read