Homeहरदोईटीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 155 प्रधानों को डीएम ने...

टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 155 प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 155 प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 में चयनित टीबी मुक्त 155 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। संडीला, सांडी, हरपालपुर व माधोगंज विकास खण्ड में टीबी उन्मूलन में अच्छा कार्य करने पर सराहना किया। उन्होंने इन विकास खण्डो के अधीक्षकों को सम्मानित किया। सिरौली के ग्राम प्रधान को लगातार ग्राम को टीबी मुक्त रखने पर रजत पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी ने एक महिला प्रधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके की। दो टीबी चौम्पियन कोथावां के साहुल कुमार व गोल्डी राजपूत को सम्मानित किया। सबसे अधिक टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। अन्त में जिलाधिकारी ने कुछ टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read