HomeBiharनवादा व नालंदा में शुरू हुआ राहुल वर्मा की फिल्म "फगुनिया एमबीबीएस"...

नवादा व नालंदा में शुरू हुआ राहुल वर्मा की फिल्म “फगुनिया एमबीबीएस” की शूटिंग

नवादा व नालंदा में शुरू हुआ राहुल वर्मा की फिल्म “फगुनिया एमबीबीएस” की शूटिंग

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राहुल वर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म फगुनिया एमबीबीएस की शूटिंग नवादा और नालंदा के अलग अलग हिस्सों में की जा रही है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में नन्ही कलाकार स्नेहिल प्रभाकर, राहुल वर्मा, शिवानंद बिस्वाल एवं अन्य किरदार में बाल कलाकार जिम्मी और मोहम्मद दनियाल खान, अभिषेक प्रजापति, नवीन यादव, प्रिशा सिंह, अंजली वर्मा, आनंद कुमार, अंकित वर्मा, जितेंद्र शर्मा, बादशाह गोल्डन, मनोरंजन कुमार, बादशाह गोल्डन, प्रभाकर सिन्हा, साहेब वर्मा है। फिल्म का निर्देशन व लेखन राहुल वर्मा के द्वारा किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित वर्मा जे एस डब्लू सीमेंट, को प्रोड्यूसर जितेन्द्र शर्मा नालंदा डायग्नोस्टिक सेंटर वहीं सिनेमाटोग्राफी में हितेश कुमार और यूनिट सिनेमाटोग्राफर में राजेश कुमार हैं। साउंड में सरोज कुमार और वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर में हितेश कुमार, सिबानंद, क्लैप मैनेजर गुरुस्वामी मोहंता ने किया है। फिल्म में मुख्य रूप से बिहार में बेरोजगारी को दर्शाया है और यह बताया गया है, कि एक किसान अपने जीवन से लड़कर कैसे जीतता है। फिल्म में राहुल वर्मा ने लघु फिल्मों के क्षेत्र में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार दिलाने का काम किए है। उन्होंने दिखाया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, छोटे शहर और छोटे फिल्मों के द्वारा भी बड़े बड़े संदेश दिये जा सकते है। फिल्म के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि काफी वर्षों बाद स्क्रीन पर लौटा हूँ और हमने एक गरीब किसान का किरदार निभाया हूँ। यह फिल्म को बड़े प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read