HomeBiharसंदिग्ध परिस्थिति में युवती की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की हुई मौत

दिनेश कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत के रतनपुर गांव के वार्ड संख्या 8 में रविवार को एक 20 वर्षीय युवती के संदेहास्पद मौत पर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतका के परिजनों द्वारा मीडिया के समक्ष युवती के मौत का कारण मलेरिया और बुखार से पीड़ित रहने के कारण हुआ है। वहीं मृतिका के मां सरिता देवी द्वारा पुलिस को सीढ़ी से गिरने के कारण मृत्यु की बात कही है। मृतका की पहचान रतनपुर गांव निवासी स्व गणेश राजवंशी की 20 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने कहा कि मुस्कान बीते तीन-चार दिनों से मलेरिया व टायफायड बुखार से पीड़ित थी। ग्रामीण चिकित्सक की मदद से बीमार युवती का इलाज चल रहा था। इसी दौरान रविवार की सुबह अचानक युवती की सांसें थम गई। वहीं ग्रामीणों के बीच प्रेम-प्रसंग में मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा की जा रही है। हालांकि युवती के संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेजी है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि मृतिका की मां सरिता देवी ने लिखित आवेदन देकर कहा कि मुस्कान कुमारी की मृत्यु सीढ़ियों से गिर जाने के कारण चोट लगने से हुई है। साथ ही कहा कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वस्तु-स्थिति साफ होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read