नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 मरीजों का हुआ परीक्षण
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के नरहट प्रखंड अंतर्गत नरहट बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग पांच सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा एवं परामर्श दिया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संयोजक नरहट पंचायत के मुखिया एहतेशाम केशर उर्फ गुडू ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज ज्यादा खर्च के कारण नहीं करा पाते हैं, उनके लिए इनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को इलाज,परामर्श एवं निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता रहेगा है। इसी के तहत रविवार को ग्राम नरहट में नवादा व पावापुरी विम्स से आए डॉ. शादाब राही, के एम अंशिका, डॉ. रंजीत, अनुकूल राज, गुड्डू कुमार ने नरहट के करीब पांच सौ मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आयोजन समिति के द्वारा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया एहतेशाम कैसर उर्फ गुडू, मो. बंटी सहित समस्त नरहट पंचायत के ग्रामीण सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।














