प्रकृति से प्रेम करें, एक पौधा जरूर लगायें: एमपी
मुकेश तिवारी
झांसी। पर्यावरण के संरक्षण,संवर्धन और विकास का संकल्प लेते हुए सभी प्रकृति से प्रेम करें और पेड़ लगाएं। उक्त बात नवनियुक्त प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात भगवंतपुरा वन परिसर में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने मौके पर नगर वन के कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सभी पौधे जीवित रहें। जनपद का कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि हरी भरी धरती, स्वच्छ वातावरण एवं आविरल निर्मल व प्रदूषण मुक्त नदियां प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा पूर्ण जीवन हेतु आवश्यक है।
हम सभी को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए इन्हें सुरक्षित रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी को सौंपा जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर आज प्रभागीय वन अधिकारी एम पी गौतम द्वारा पेड़ लगाकर धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जनपद में 6951036 रोपण का शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित था लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 7 जुलाई 2022 तक जनपद में वन विभाग सहित अन्य विभागों ने 5965771 का कार्य कर लिया है शेष 1014259 दिनांक 15 अगस्त 2022 को संपन्न किया जाएगा, 15 अगस्त को किए जाने वाले पौधारोपण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि आज के दिन प्रत्येक व्यक्ति अपने परिजनों बच्चों तथा अन्य शुभचिंतकों के नाम एक पौधा लगाकर उसके देखभाल की जिम्मेवारी स्वयं लें। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी परवेज,वन दरोगा अमित शर्मा, प्रद्युम्न सिंह भदोरिया, लक्ष्मण यादव,वनरक्षक मनोज श्रीवास,वनरक्षक पुष्पेंद्र एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















