महाशिव अवतारी गुरू जी का जन्मोत्सव सत्संग व प्रसाद वितरण के साथ मना
अजय जायसवाल
गोरखपुर। राप्ती नगर चतुर्थ फेस स्थित शिव भवन में गुरुजी का जन्मोत्सव सत्संग व प्रसाद वितरण कर मनाया गया। आयोजक निखिल जायसवाल ने बताया कि प्रति वर्ष सात जुलाई को भारत सहित विश्व के अनेकों देशों में गुरु जी का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि डुगरी, पंजाब में जन्में ष्गुरुजी का आश्रमष् दिल्ली में स्थित है। श्रद्धालु, संगत इन्हें महाशिव का अवतार मानती है। विशेष उत्सवों में दिल्ली आश्रम में लाखों संगत गुरु जी की आशीर्वाद के लिए आते हैं। गुरुजी की कृपा से इस बार गोरखपुर में भी गुरु जी का जन्मदिन मनाने का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव महाशिव की आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं में लंगर व प्रसाद वितरण कर मनाया गया। आयोजन को सफल बनाने में ममता रावत, पलक और काव्या रावत, डा. प्रियंका मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















