HomeJaunpurमाध्यमिक शिक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर की शैक्षिक विचार गोष्ठी |...

माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर की शैक्षिक विचार गोष्ठी | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर की शैक्षिक विचार गोष्ठी | #TejasToday

माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर की शैक्षिक विचार गोष्ठी | #TejasToday

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 दिसम्बर को अपने स्थापना दिवस पर नगर पालिका इंटर कालेज में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह व संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने गोष्ठी के विषय ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का गौरवशाली इतिहास व शिक्षा के उन्नयन एवं भविष्य की चुनौतियों में संगठन की भूमिका’ पर व्याख्यान दिया।

सत्संग करके जयगुरूदेव परिवार ने बांटा कम्बल | #TejasToday

साथ ही संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालने वाले मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने 1956 से 2020 तक की गौरवशाली यात्रा का विवरण बताया। प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये जनपद इकाई की सराहना किया। जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने शिक्षा के उन्नयन में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य ही शिक्षा को शिक्षक एवं शिक्षार्थी केंद्रित व्यवस्था को बनाना है जिसके लिए यह सतत प्रयत्नशील है। साथ ही उन्होंने 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के प्रत्रावलियों को शीघ्र कार्यालय में जमा कराने की विद्यालयों से अपील किया। जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने संगठन को भविष्य की चुनौतियों पर आगाह करते हुए शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की अपील किया। इस अवसर पर डा. उमाकांत श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, राम प्रकाश सिंह, रणंजय सिंह, राजेश यादव, धर्मेन्द्र शुक्ला, चंद्र प्रकाश दुबे, संतोष रघुवंशी, संदीप सिंह, वंशराज यादव, प्रशांत पांडेय, संजय सिंह, अजय सिंह, अजीत सिंह, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read