एसडीएम ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचन्दपुर स्थित आस्तिक मंदिर में सावन माह की तैयारियों का जायजा लेने एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नदी से जल लाकर आस्तिक देव को अर्पित किया।
उन्होंने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। दर्शनार्थी विश्राम गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ करने का निर्देश दिया। सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये। एसडीएम ने मेला कमेटी से व्यवस्थाओं की जानकारी लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














