नेत्रहीन होकर भी आईएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मयंक का हुआ सम्मान
तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। प्रतिभा की सफलता किसी भी बाधा के कारण प्रभावित नहीं हो सकती, क्योंकि आदि कवि सूरदास जी की वाणी आज भी मनुष्य को शीतलता प्रदान करती है जबकि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भी यहां के लाल के कुछ इसी प्रकार का कमाल करके समूचे विश्व के सामने एक जीता जगता उदाहरण पेश किया है। हम बात कर रहे हैं ग्राम अमरौली के निवासी और एयरफोर्स के वारंट ऑफिसर केसी शर्मा के पुत्र मयंक भारद्वाज के बारे में जिन्होंने जन्मांध होने के बावजूद भी अपनी काबिलियत के बल पर देश की सर्वोच्च परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
बता दें कि अब अलीगढ़ के मयंक भारद्वाज आईएस अफसर कहलाएंगे और सम्भवतः अब वह भारत सरकार की नौकरी करते हुए विदेश मंत्रालय में राजदूत बनकर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि मयंक की इस सफलता पर संयुक्त रूप से कार्यक्रम हुआ जहां यहां पर कोल विधायक अनिल पाराशर समेत अनेक प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सूत्रों की मानें तो मयंक के दादा जी का नाम रामेश्वर दयाल हैं और इनकी मां सुधा शर्मा हैं इनके अलावा भाई शशांक भारद्वाज एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टीनेंट है लेकिन इन सबके अलावा मयंक भारद्वाज को इनकी ननिहाल पक्ष से नानी कुसुमा देवी और मामा डॉ. अशोक कुमार और प्रो. प्रवीण शर्मा के साथ राम अवतार शर्मा ने भी हर कदम पर सपोर्ट किया और इसी संघर्ष की बानगी है जो मयंक की तपस्या काम आई और आज पूरा घर, परिवार, मोहल्ला और गांव ही नहीं, अपितु अलीगढ़ जनपद के साथ ये प्रदेश और देश भी भारत मां के इस लाल पर नाज़ कर रहा है।
मयंक की सफलता पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में यहां पर सभी ने उन्हें बधाई दिया जहां विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि मयंक ने निसंदेह संकल्प से ही सिद्धि का रास्ता तय किया है और और वास्तव में वह युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। इतना ही नहीं, विधायक जी ने उम्मीद जताई है कि वह विदेश में भी भारत देश की सनातन संस्कृति के वाहक बनकर अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित युवा नेता राम अवतार शर्मा ने कहा कि इस समाज में विपरीत परिस्थिति के कारण अच्छे भले लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं तब ऐसे समाज को आईना दिखाते हुए मयंक भारद्वाज ने अतुलनीय कार्य किया है जो विप्र समाज के लिए ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के अंत में वरुण चैनल से खास बातचीत करते हुए मयंक ने भी अपने संघर्ष भरे दिनों को साझा करते हुये कहा कि वास्तव में नेत्रहीन होकर उनके लिए ये सब कर पाना बहुत मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन था लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बाधाओं को ही अपनी ताकत बनाया और इस चुनौती में घर परिवार ने पूरा संबल प्रदान किया तब जाकर उन्हें इस कठिन लक्ष्य की प्राप्ति हुई।
अब उनका सपना है कि इस सरकारी नौकरी में रहकर वह विदेश की धरती पर अपने भारत देश की संस्कृति और सभ्यता को रिप्रेजेंट करें। यहां अलीगढ़ में आदित्य इंपीरियल के कम्युनिटी हॉल में मयंक भारद्वाज का सम्मान करने के लिए आयोजित किये गये कार्यक्रम में यहां पर विद्या सदन इंटर कॉलेज के प्राचार्य अनूप शर्मा के अलावा ओम स्वरूप शर्मा, रामपाल यादव, महेंद्र पाल शर्मा, संजय शर्मा, भगवान स्वरूप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, करुणेश मोहन दीक्षित, हरिमोहन दीक्षित समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














