नगर आयुक्त ने नाले एवं कूड़े की सफाई को लेकर किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। लगातार बरसात के दौरान नाले और सफाई को लेकर नगर आयुक्त निरीक्षण कर रहे है।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 36 का निरीक्षण किया जिसमें क्षेत्रीय पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि वार्ड में बरसात का पानी भरने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा है जिस पर निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया जिसको नगर स्वास्थ्य अधिकारी को स्थल पर ही निर्देश दिये कि चैन मशीन नाले में उतार कर आज ही से सफाई कार्य प्रारम्भ कराया जाय। साथ ही निर्देश दिये कि जलभराव की समस्या के निदान हेतु अधिकारी प्रतिदिन वार्डाें का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का निदान करें। इस अवसर पर उमेश जोशी पार्षद, कन्हैया कपूर पार्षद, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय अवर अभियन्ता, सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














