विद्यालय प्रबन्धन ने प्रतिभावान छात्रों का किया स्वागत
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग के छात्र अंजुल चौधरी ने महर्षि रीजनल कल्चरल मीट प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाते हुए अपने उज्जवल भविष्य की आधारशिला को मजबूत किया। कक्षा 10 की छात्रा प्रिया मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार प्रथम व द्वितीय दोनों पुरस्कार महर्षि विद्या मंदिर बाराबंकी के छात्र व छात्रा ने प्राप्त किया। मनुष्य द्वारा बढ़ाया जा रहा प्रदूषण व उनके उपचार विषय पर आयोजित बाद विवाद प्रतियोगिता महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के समस्त विद्यालयों द्वारा भेजे गए छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया था। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव व रूपाली शर्मा द्वारा बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि आगामी नवंबर माह में महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा महर्षि राष्ट्रीय कल्चरल मीट का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है जिसमें भारत के समस्त प्रथम स्थान प्राप्त विजेता पुन: भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे निश्चित रूप से विलक्षण प्रतिभा के धनी छात्र-छात्राएं होंगे। अतः से प्रार्थना है कि विद्यालय के छात्र अंजुल चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्ति का आशीर्वाद देते हुए परमपिता परमेश्वर व परम पूज्य गुरुदेव से उनकी कामयाबी के लिए प्रार्थना की गई। समस्त विद्यालय परिवार व छात्र—छात्राओं द्वारा करतल ध्वनि से इनका स्वागत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











