Homeबाराबंकीजिलाधिकारी ने किया पोषण माह का शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने किया पोषण माह का शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने किया पोषण माह का शुभारम्भ

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सिरौली गौसपुर तहसील के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिला अंजू एवं भारती की गोद भराई की गयी तथा बच्ची फिजा एवं अनाविया को डी एम ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एप्रेन पहनकर पोषण तत्वों के सम्बन्ध में मोहक प्रस्तुति की गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाये गये विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया गया। स्टॉल पर मोटे अनाज से निर्मित व्यंजनों के साथ-साथ विभाग द्वारा दिये जाने वाले पोषाहार से बने व्यंजन प्रदर्शित कर उनके पौष्टिक गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। पोषण आहार पुस्तिका के माध्यम से व्यंजनों एवं उनके पौष्टिक गुणों से संज्ञानित कर लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को रुद्राक्ष का पौधा सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। डीपीओ द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को निर्धारित वेबसाइट पर फीड किया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय पोषण माह में आयोजित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में जागरूकता का प्रसार करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सहित अन्य जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read