भाकियू कृष्णा के जिलाध्यक्ष बने जगदीश
सुबोध कुमार
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन कृष्णा की ओर से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुये आप सभी को सादर अवगत कराना है भारतीय किसान यूनियन कृष्णा पूरे देश व प्रदेश में किसान भाइयों को न्याय दिलाने के लिए अपने संगठन का विस्तार कर रही है मैं भारतीय किसान यूनियन कृष्णा के उन सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हुए कहा जो संगठन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज 2 सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन विस्तार के क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार की जगह जगदीश प्रसाद को मनोनयन किया है वही पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार को मंडल में मिला स्थान मौजूद सदस्य व पदाधिकारी, पवन राजपूत, विनय राजपूत, विवेक चंद्रशेखर राजबहादुर, दिनेश कुमार, विवेक कुमार, अमन कुमार, नरेंद्र कुमार, अभय कुमार को सदस्य मनोनयन किया जाता है। भारतीय किसान यूनियन कृष्णा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन कृष्णा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं उम्मीद करता हूं आप सभी किसान हित का कार्य करते हुए अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।