स्कूल बस पलटने से दो छात्रों की हुई मौत, एक दर्जन घायल
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। जौनपुर के परमालपुर स्थित श्रीमती क्रांति देवी जनता विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूल बस टूर पर प्रतापगढ़ में मनगढ़ धाम और आनंद भवन के लिए शनिवार सुबह रवाना हुई थी। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर हंडिया के भेस्की गांव के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
तेज रफ्तार में बस पलटने से बच्चों की चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। घटना की सूचना पर हंडिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। 11 घायल बच्चों को हंडिया कस्बा स्थित देवराज हॉस्पिटल ले जाया गया। बस की चपेट में आने से घायल बाइक सवार को भी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि बस पलटने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











